भारत में TVS Raider 125 के स्पोर्टी लुक और शानदार परफॉर्मेंस ने लॉन्च के बाद से ही धूम मचा दी है। इसके आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन माइलेज ने इसे बाकी सामान्य बाइकों से अलग बनाया है। अब कंपनी ने इसका ड्रम वेरिएंट भी पेश किया है, जो इसे और भी किफायती बनाता है।

इस नए वेरिएंट के साथ, TVS Raider 125 अब एंट्री लेवल बाइकों की सूची में अपनी खास जगह बनाने के लिए तैयार है। कम कीमत और दमदार फीचर्स के साथ इस बाइक और क्रेज बढ़ने वाला है। तो चलिए जानते है कंपनी ने इसकी कीमत कितनी तय की है।

TVS Raider 125 Drum नया सस्ता वेरिएंट लॉन्च

TVS Motor Company ने भारत में अपनी Raider 125 बाइक का नया एंट्री-लेवल वेरिएंट लॉन्च किया है। इस वेरिएंट की कीमत लगभग 11,000 रुपये कम हो गई है और अब इसकी शुरुआती कीमत 84,869 रुपये (एक्स-शोरूम) है। पहले इस बाइक की शुरुआती कीमत 95,219 रुपये थी। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह नया वेरिएंट डिस्क वेरिएंट से सस्ता है और इससे नीचे आता है। ऑन रॉड कीमत की बात करे तो दिल्ली में यह 98,009 रुपए कीमत पर उपलब्ध है।

सरकारी नौकरी ग्रुप से जुड़े !

रंगों के विकल्प और डिजाइन

TVS Raider 125 Drum वेरिएंट का लुक बाकी वेरिएंट्स जैसा ही है। इसे दो रंगों में बेचा जाएगा: स्ट्राइकिंग रेड और विकेड ब्लैक। अन्य वेरिएंट्स में और भी रंगों के विकल्प हैं, जैसे ब्लेज़िंग ब्लू, फियरी येलो, फोर्जा ब्लू और दो खास जिनमें ब्लैक पैंथर और आयरन मैन से प्रेरित पेंट स्कीम शामिल हैं।

ब्रेकिंग सिस्टम और फीचर्स

जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, TVS Raider 125 Drum वेरिएंट में 130mm ड्रम ब्रेक दिए गए हैं, जो कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आते हैं। यह ब्रेक 240mm डिस्क ब्रेक की जगह लेता है, जो अन्य वेरिएंट्स में मिलता है। इसके साथ ही, बाइक में LCD कंसोल, राइडर मोड्स, LED हेडलाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो सिंगल सीट वेरिएंट में भी मिलते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

TVS Raider 125 Drum वेरिएंट में वही 124.8cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 7,500rpm पर 11.2bhp और 6,000rpm पर 11.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स है। सस्पेंशन के लिए टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और मोनोशॉक दिया गया है। यह बेस वेरिएंट है और इसमें सिंगल-पीस सीट दी गई है।

किससे है मुकाबला?

TVS Raider 125 का मुकाबला Hero Xtreme 125R, Honda SP125 और अन्य बाइकों से होता है। इसके अलावा मार्केट में टॉप मॉडल स्प्लेन्डर एक्सटेक को भी कही न कही टक्कर यह बाइक अवश्य देगी।

Share.
Leave A Reply

Join WhatsApp!